Aazad.com Logo
LIVE UPDATES • 15 Jul 2026, 21:29
Home Lifestyle & Health 18 Feb 2019 अरबी के पत्तों के फायदे
Lifestyle & Health

अरबी के पत्तों के फायदे

अरबी के पत्ते न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भी पाए जाते है जो हमारे सेहत के लिए काफी लाभ दायक होते है।

Feb 18, 2019, 1:22 pm IST
अरबी के पत्तों के फायदे

arabic leaves

अरबी के पत्ते एक बेहतरीन औषधी है। इसमें कई पोष्ठिक तत्व पाए जाते है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता  हैं। इस लेख में आज हम आपको अरबी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे है जो कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में असरदार है…..  

वजन करे कम: बढ़ते वजन को कम करने के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक माने गए है। इसके पत्तों में पाए जाने वाले फाइबर शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते है। जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया तेजी से बढ़ने लगती है।

ब्लड प्रेशर : ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए अरबी के पत्ते काफी लाभदायक माने गए है। इसके पत्तों में सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं और ये सारे ही तत्व ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जरूरी होते हैं।

आंखों की रोशनी करे तेज : अरबी के पत्तों में विटामिन ए की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

और ये भी पढ़े : लौकी के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

डायजेशन में सुधार : आजकल अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो गई हैं लेकिन अगर आप अपनी डाइट में हमेशा अरबी के पत्ते शामिल करते है तो आपको इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अरबी के पत्तों की सब्जी या इसे उबाल कर पानी पीने से कई समस्याए दूर होती है।

और : घरेलू नुस्खे: बढ़ते वजन को कम करने के लिए

जोड़ों के दर्द से राहत : घुटनों में दर्द की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। अरबी के पत्ते जॉइंट पेन को कम करने में मददगार साबित होते हैं। अरबी के पत्तों को खाने से र्दद में आराम मिलता है।

Leave a Comment

Discussion Updates (0)

No comments published yet. Be the first to share your insights!