बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:41 AM IST

सुर्खियां

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का ८२ साल की उम्र में निधन हो गया है।
Aug 19, 2019, 12:02 pm ISTIndiansAazad Staff
Jagannath Mishra
  Jagannath Mishra

बिहार के मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का आज निधन हो गया। ८२ वर्षीय मिश्रा का आज सुबह दिल्ली में तकरीबन १० बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बिमारी से ग्रसित थे। मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे।  मिश्रा के निधन की जानकारी मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। मिश्रा के निधन पर बिहार में ३ दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।

मिश्रा  जमीन से जुड़े नेता थे। मिश्रा तीन बार कांग्रेस पार्टी में रहते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पद पर पहुंचे थे। बता दें कि वे पहली बार वर्ष १९७५ में बिहार के मुख्यमंत्री बने , दूसरी बार १९८० में और आखिरी बार वह १९८९ से १९९०  तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

-

वह ९० के दशक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्रा लेक्चरर थे। उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी। अर्थशास्त्र का प्रोफेसर रहते हुए उन्होंने ४० के करीब रिसर्च पेपर तैयार किए थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!