बाबरी विध्‍वंस की 26वीं बरसी आज, छावनी में तब्दील हुई अयोध्या

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 03:43 PM IST

सुर्खियां

बाबरी विध्‍वंस की 26वीं बरसी आज, छावनी में तब्दील हुई अयोध्या

अयोध्या में बाबरी विध्‍वंस की आज 26वीं बरसी है। 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को धवस्त कर दिया गया था। जिसके कारण हिंदू और मुसलमानों में नफरत की आग दहक उठी थी। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी। बाबरी विध्‍वंस की बरसी के मौके पर आज अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है।
Dec 6, 2018, 10:50 am ISTNationAazad Staff
Babri Masjid
  Babri Masjid

अयोध्या में विवादित ढांचे के ढहाए जाने की आज 26वीं बरसी है। इस मौके पर धार्मिक नगरी अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए हैं। आयोध्या नगरी को चारों ओर से बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा विवस्था को और अधिक मुस्तैद कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मजिस्ट्रेट खास नजर रखेंगे।

इस दिन को आज कई हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस के रुप में मनाने का ऐलान किया है तो वहीं कुछ ऐसे संगठन भी है जो इस दिन को काला दिवस के रुप में मनाएंगे। किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो इस लिए अयोध्या में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। साथ ही अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है
यहां पीएसी की 7, आरएएफ की दो कंपनियों को भेजा गया है वहीं चार एडिशनल एसपी, 10 डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर और 500 जवानों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने किसी भी कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी है। इसके अलावा घरों की छतों से भी पुलिस निगरानी करेगी।

-

और ये भी पढ़ें: जाने क्या है अयोध्या विवाद, कैसे हुई इसकी शुरुआ

गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा दिया गया था। इस घटना के बाद देश भर में हिंदू-मुसलमानों के बीच दंगे भड़क गए, जिनमें करीब 2,000 लोग मारे गए। 16 दिसंबर 1992 को मामले की जांच के लिए लिब्रहान आयोग का गठन किया गया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!