Aazad.com Logo
LIVE UPDATES • 15 Jul 2026, 22:49
Home Lifestyle & Health 10 May 2019 हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें इनाका सेवन
Lifestyle & Health

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें इनाका सेवन

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कैल्शियम काफी जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है जिससे कई प्रकार की समस्यांए होने लगती है।

May 10, 2019, 1:59 pm IST
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें इनाका सेवन

calcium

हड्डियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमारे शरीर और मांसपेशि‍यों का आधार हैं। बेहतर स्वास्थ्य और दिनचर्या के लिए हड्डियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है, इस लिए हमें अपने रोज के दिनचर्या में शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए कैल्शियम से भरपूर चीजें का सेवन करना चाहिए।  तो आइए जानते हैं कैल्शियम से भरपूर उन चीजों के बारे में जिन्हें खाकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

दूध-

दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है। बचपन से लेकर बड़े तक हड्डियों को मजबूत बनाने में दूध बहुत जरूरी है। एक कप दूध में २८० मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

दही -

अगर दूध आपको पीना पसंद नहीं तो आप  दही का भी इस्तेमाल कर सकते है। दही में भी प्रोटीन और कैल्‍श‍ियम होता है जिससे हड्ड‍ियां मजबूत बनती हैं।

संतरा -

संतरा हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। इसमें विटामिन डी के साथ कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है।विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में बहुत जरूरी होता है। संतरे में ६० मिलीग्राम कैल्शियम

पनीर-

पनीर में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। रोजाना इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसे खाने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है। इसका सेवन दांतो को मजबूत बनाता है।

टोफू

टोफू सोयाबीन से बना पनीर होता है। यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। साथ ही टोफू में जिंक, आयरन, सेलेनियम, पौटेशियम और अन्य कई विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। टोफू का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां  

और ये भी पढ़े: पैरों से पहचाने बीमारियां

हड़ियों को मजबूत बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरुर करें ये न केवल हमे स्वस्थ रखती हैं बल्कि हमारी हड्डियों को भी मजबूत करती है, इसलिए अपने खाने में साग-सरसों के अलावा ब्रॉक्ली, डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल करें। ये विटामिन डी का अच्छा  स्त्रोत है।

सोयाबीन -

सोयाबीन में प्रोटीन के साथ ही दूसरे जरूरी सप्‍लिमेंट्स भी होते हैं जिनसे ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है।  जो लो नॉनवेज खाते हैं उनको मछली खाने से फायदा होगा। हालांकि रेड मीट से बचें क्‍योंकि इसमें फैट ज्‍यादा होता है।

व्यायाम और योग -

और ये भी पढ़े: घरेलू नुस्खे: बढ़ते वजन को कम करने के लिए

कमजोर हड्डियों को दुरुस्त करने के लिए आप व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें। आप हड्डियों को मजबूत करने के लिए हड्डियों वाले योग भी कर सकते हैं।

Leave a Comment

Discussion Updates (0)

No comments published yet. Be the first to share your insights!