Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:32 AM IST
आंवला पादप साम्राज्य का फल है। यह मैंगोलियोफाइटा विभाग और वर्ग का फल है तथा इसकी जाति रिबीस है और प्रजाति का नाम आर−यूवा−क्रिस्पा तथा वैज्ञानिक नाम रिबीस यूवा क्रिस्पा है। संस्कृत की भाषा में आवले को कई नाम से भी जाना जाता है इनमे अमृता, अमृतफल, आमलकी, पंचरसा आदि शामिल हैं। आयुर्वेद में आंवला सर्वाधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। आंवला विटामिन सी का सर्वोतम प्राकृतिक स्रोत है। 10 संतरे के बराबर एक आंवले में विटामिन सी पाई जाती है।
आंवला कई बीमारियों को दूर करने में सहायक -
-आखों के लिए लाभकारी - आंवले का रस आंखों के लिए बहुत लाभकारी है। आंवला आंखों की रोशनी को बढ़ाता है।
बालों को बनाता है काला - आंवला एक ऐसा फल है। जिसके रोजाना सेवन करने से आपके बाल काले रहते हैं साथ ही ये बालों को लम्बाई भी प्रदान करता हैं।आंवले का तेल सर को ठंडा रखता है।
पेट की गर्मी को कम करता है आंवला। पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करने में आंवला सहायक होता है।
डायबेटिस पेशंट इसका सेवन रोजना करें तो ये खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।
और ये भी पढ़े : अमरूद की पत्तियों के लाभ
हड्डियों के लिए सर्वोत्तम औषधि है। आंवले के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। आंवले के रस का नियमित रुप से सेवन करने से वजन कम होता है। आंवले के सेवन से तनाव में आराम मिलता है। नींद अच्छी आती है। आंवले का सेवन करने से बाह्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित होती है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!