Aazad.com Logo
LIVE UPDATES • 15 Jul 2026, 21:52
Home Festivals 07 Jun 2018 आम की गुटलियां इन बीमारियों को करती है दूर
Festivals

आम की गुटलियां इन बीमारियों को करती है दूर

मोटापे को कम करने में आम की गुटलियां होती है असरदार।

Jun 07, 2018, 11:59 am IST
आम की गुटलियां इन बीमारियों को करती है दूर

Mango Seeds

आम का वृक्ष कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। आम के साथ साथ आम के पत्ते, छाल और आम की लकड़ीयों का भी इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है। आम की पत्तियों को अगर रोजना खाया जाए तो ये डायबिटीज यानी की शुगर को कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं रातभर पानी में पत्तियों को भिगोकर, सुबह इसका पानी पीने से शुगर को लक्षण दूर होते हैं। बहरहाल आज हम आपको इस लेख में आम की गुटलियों के बारे में बताने जा रहे है जो कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में सहायक है….

मजबूत दांत-
आम के हरे पत्ते और आम की गुठली बारीक पीसकर छलनी से छान लें। तैयार मिश्रण से रोज दांत साफ करने से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं। ऐसा करने से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है।

कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल -
गुठलियों को सूखाकर उसका पाउडर बना कर रोजना सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है और इससे दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा कम रहता है।

बालों को काला व गंजापन को दूर करने में सहायक -
आम की 10-12 गुठलियों को सूखाकर कूट लें और उसे छान लें। इसके बाद इसे नारियल के तेल में पका लें। तैयार मिश्रण को 25-30 दिन तक लगाने से गंजापन दूर हो जाता है। साथ ही बाल काले भी होते हैं।

बीपी कंड्रोल -
अगर गुठली को सीमित मात्रा में खाया जाए तो हाई बीपी की समस्‍या ठीक होती है जिससे दिल की बीमारी के होने का खतरा टलता है। हमारा तंत्रिका तंत्र, हृदय और खून की धमनियों से जुड़ा होता है।

Leave a Comment

Discussion Updates (0)

No comments published yet. Be the first to share your insights!