व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर बने रुस के राष्ट्रपति

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 12:44 AM IST

सुर्खियां

व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर बने रुस के राष्ट्रपति

चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में ग्रहण की शपथ
May 8, 2018, 12:22 pm ISTWorldAazad Staff
Putin
  Putin

व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर से रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान पुतिन ने अपने नए कार्यकाल के अंतरगत रूसी लोगों का जीवनस्तर सुधारने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि लोग अब बेहतर जीवन जिएंगे। पुतिन का अगले 6 वर्षों का चौथा कार्यकाल ऐसे समय शुरू हुआ है जब पश्चिम में अपने समकक्षों के साथ उनके संबंध तनावपूर्ण हैं।  पुतिन 1999 से ही सत्ता में हैं।

गौरतलब है कि पुतिन 18 सालों से राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री रहे हैं. पुतिन का पहला छह साल का कार्यकाल 2012 में शुरू हुआ, जबकि दूसरा कार्यकाल 7 मई 2024 को समाप्त होगा। बता दें कि चुनाव में जीत के बाद वह जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक रूसी नेता बनने की लिस्ट में शामिल हो चुके है।

-

18 मार्च को हुए चुनाव में पुतिन ने 76.69 फीसदी वोट हासिल करते हुए शानदार जीत हासिल किया था। उन्हें 5.6 करोड़ लोगों ने वोट दिया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!