दक्षिण कोरिया : मिरयांग के सेजोंग अस्पताल में आग लगने से 41 लोगों की मौत 150 से ज्यादा घायल

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:08 AM IST

सुर्खियां

दक्षिण कोरिया : मिरयांग के सेजोंग अस्पताल में आग लगने से 41 लोगों की मौत 150 से ज्यादा घायल

घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।
Jan 27, 2018, 12:33 pm ISTWorldAazad Staff
Fire
  Fire

दक्षिण कोरिया में मिरयांग शहर के एक अस्पताल आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गयी जबकि 150 से अधिक घायल हो गये हैं जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, आग लगने की घटना मिरयांग शहर के सेजोंग अस्पताल में हुई है जहां शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अस्पताल के आपात कक्ष में अचानक आग लग गई।  दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में एक घंटे 40 मिनट तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

-

आग पर काबू पाने में एक घंटे 40 मिनट तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक मिरयांग शहर के दमकल केंद्र के प्रमुख चोई मान वू ने बताया कि कुछ ही घंटों के भीतर अधिकांश हिस्सों में आग पर काबू पा लिया गया।

बहरहाल यहां से 200 लोगों को सुरक्षित निकालकर पीछे से सीधे नर्सिंग होम में भर्ती करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है और 35 अन्य मामूली रूप से जख्मी हैं। अस्पताल से बचाकर निकाले गये घायलों का ईलाज पास के ही चार अन्य अस्पतालों में किया जा रहा है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!