Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:11 AM IST
दक्षिण कोरिया का सियोल कचरा एक अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। यहां कूड़ा करकट के पहाड़ से आकर्षण पार्क का निर्माण किया गया है।
दक्षिण कोरिया के छोटे से शहर सियोल में नान जैड़ो सीयूड के पास एक विशाल कूड़ा घर था। सालों से यहां कूड़ा जमा होने के कारण यहां कूड़े का पहाड़ बन गाया था। लेकिन यहां कि सरकार ने इस जगह को सुन्दर बनाने का बिढ़ा उठाया। आखिरकार काफी मेंहनत के बाद इस कूड़े को यहां से खत्म कर एक आकर्षित पार्क बनाया। जिसे वल्ड कप पार्क के नाम से जाना जाता है। कूड़े से बने पहाड़ को अब आकर्षण का केद्र बना दिया गया है। इस पार्क को परिस्थितिकी पार्क रुप के रुप में देखा जाने लगा है।
-साल 2002 में कोरिया- जापान विश्व कप खेल के दौरान इस जगह का निर्माण एक मई 2002 में किया गया। बता दें कि नान जैडों में हर दिन हजारों टन कूड़ा यहां डाला जा रहा था। पार्क का निर्माण होने तक यहां 1 करोड़ 30 लाख टन का पहाड़ बन चुका था। हर तरफ गंदगी का मंजर था लेकिन राजनीतिक इच्छा - शक्ती और प्रशासन साधनों के कारण यहां का नजारा बदल चुका है।
इस पूरे क्षेत्र को पांच अलग अलग क्षेत्रों में बाट दिया गया है। आज ये इलाका दक्षिण कोरिया का बेहतरिन पर्यटक स्थल बन गया है। यहां हर साल लाखों के तादार में पर्यटक आते है। इस पार्क में लोगों के लिए सभी सुविधाएं मुहया कराई गई है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!