Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 03:44 AM IST
जापान में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जीत पर सोमवार को जनता ने जीत की मोहर लगा दी। सोमवार को हुए संसदीय फैसले के दौरान शिंजो आबे की पार्टी ने दो तीहाई सीटों पर एक बार फिर से कब्जा कर लिया है। मध्यावधि चुनाव में प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शानदार जीत दर्ज की गई। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 465 में से 311 सीटे मिली। इस मौके पर शिंजो आबे ने कहा कि इस वक्त देश में कई समस्याएं उभरी है और हमारी पार्टी की कोशिश इनसे निपटने की होगी।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शिंजो आबे को जीत की बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो को चुनाव में अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर भारत-जापान संबंधों को और मजबूत बनाने को उत्सुक हूं।
-इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप ने भी शिंजो आबे को जीत की बधाई दी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!