Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:05 AM IST
माइक्रोनेशिया में पापुआ न्यूगिनी का विमान आज सुबह लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माइक्रोनेशिया में बोइंग 737-80 लैडिंग करने के लिए रनवे पर दौड़ रहा था। अचानक विमान बेकाबू हो गया और पास के समुद्र में घुस गया। विमान रनवे से करीब 160 मीटर तक आगे समुद्र में चला गया था। प्लेन जब समुद्र में लैंड हुआ तो यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और वे घबरा गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान विमान में करीब 36 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। बहरहाल विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सभी यात्रियों को अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज हुआ।
-पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विमान को सुबह करीब 9.30 बजे लैंड करना था। जब वह लैंड कर रहा था तो रनवे पर रुका ही नहीं और सीधा चलता चला गया। विमान सीधा समुद्र में जाकर ही रुका। दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच चल रही है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!