Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:10 AM IST
देश के सबसे बड़े दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल के कार्यालयों को 10.7 करोड़ डॉलर के बकाये टैक्स नहीं चुकाने की वजह से नाइजर में बंद किए जाने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रीय दूरसंचार नियामक के मुताबिक एयरटेल 2001 से नाइजर में है और उसके पास 51 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है।
एयरटेल को बकाया 1.5 करोड़ यूरो का जुर्माना भरने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया गया था। जानकारी के मुताबिक एयरटेल के एक कर्मचारी का कहना है कि , “कर विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय को सील कर दिया है जिसके कारण उन्हें परिसरों को छोड़ना पड़ा।” हालांकि इस मामले में कंपनी और कर विभाग की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।
-एयरटेल का परिचालन अफ्रीका के 14 देशों में है, जिसमें नाइजीरिया, चाड, कांगो ब्राज्जाविले, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गाबोन, मेडागास्कर, निगर, केन्या, मलावी, सेसेल्स, तंजानिया, उगांडा, जाम्बिया और रवांडा शामिल हैं। यहां बता दें कि एयरटेल भारत की भारती एयरटेल समूह की अनुषंगी (Subsidiary) कंपनी है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!