Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:44 AM IST
चीन के हुनान प्रांत में एक बड़ा हादसा हुआ है। मध्य चीन के हुनान प्रांत में हाइवे पर एक यात्री बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह बस पर्यटकों को लेकर जा रही थी। इस हादसे में २६ यात्रियों की जलकर मौत हो गई। जबकि इस हदसे में २८ लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम ७.१५ बजे होंशु काउंटी के चेंगडे शहर में हुई। इस बस में ५६ लोग सवार थे। जिसमें ५३ यात्री, एक टूर गाइड और दो ड्राइवर थे। पुलिस ने घटना की जांच के लिए इन दोनों ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है। ५९ सीटों वाली बस का इंटीरियर पूरी तरह से जल चुका है।
-सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के कारणों का फिलहाल पता नही चल सका है। हालांकि इस हादसे से एक दिन पहले पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो जाने से ६४ लोगों की मौत हो गई थी और ६४० लोग घायल हो गए थे।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!