सूडान में रोटी के लिए भड़की हिंसा, 19 की मौत, 200 से ज्यादा घायल 9

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:07 AM IST

सुर्खियां

सूडान में रोटी के लिए भड़की हिंसा, 19 की मौत, 200 से ज्यादा घायल 9

सूडान में रोटी की बढ़ती कीमतों के विरोध में लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान सूडान की दंगा-रोधी पुलिस से झड़प हो गई। हिंसा भड़कने के दौरान 19 लोगों की मौत हो गई है साथ ही दो पुलिसकर्मी की भी जान चली गई है। जबकि इस हादसे में 219 लोग घायल बताए जा रहे है।
Dec 28, 2018, 3:19 pm ISTWorldAazad Staff
Roti
  Roti

अफ्रीकी देश सूडान में रोटी को लेकर घमासान मचा हुआ है। सूडान में रोड़ी की कीमत तीन गुना मंहगी किए जाने के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है जबकि 219 लोग घायल बताए जा रहा है।वहीं  मरने वालों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी हुए लोगों में 187 सुरक्षाकर्मी बताए जा रहे है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मरने वालों की संख्या 37 बताई है।

सरकार ने हफ्ते की शुरुआत में रोटी की कीमत एक सूडानी पाउंड (करीब 1.41 रुपए) से बढ़ाकर तीन सूडानी पाउंड (करीब 4.43 रुपए) करने का ऐलान किया था। जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कुछ दिनों से सूडान में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। सूडान एक ऐसा देश है जहां भुखमरी सबसे बड़ी समस्या है।

-

पिछले साल अमेरिका ने सूडान पर से आर्थिक प्रतिबंध हटा लिया था इसके बावजूद वह आर्थिक संकट से उबर नहीं पाया। यहां मुद्रास्फीति 70% तक पहुंच चुकी है। सूडानी पॉउंड की कीमत काफी नीचे गिर चुकी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हो हुई है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!