Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:04 AM IST
ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिनों से स्ट्रॉबेरी और कुछ दूसरे फलों को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को स्ट्रॉबेरी, केले और आड़ू में सिलाई वाली सुई निकलने की शिकायत मिल है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के 6 राज्यों में स्ट्रॉबेरी की सेल रोकी दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सरकारों ने स्ट्रॉबेरी में लोगों के विश्वास बहाल करने की कोशिशों में लगी हुई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लोग अपने पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी खाने से कतरा रहे हैं ।
-दरअसल वहां की जनता में ये भ्रम फैला दिया गया है कि स्ट्राबेरी में छुपी हुई पिन है। जिसे खाने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है यहां तक की जान भी जा सकती है। क्वींसलैंड राज्य की सरकार ने उस व्यक्ति की गिरफ्तारी पर एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (72000 अमरीरिकी डॉलर) का ईनाम रखा है, जिसने वहां के राज्यों में स्ट्रॉबेरी में पिन होने की अफवाह फैलाई है।
स्ट्रॉबेरी में पिन की अफवाह के चलते ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में स्ट्रॉबेरी के प्रति लोगो में भय फैल गया है, जबकि अभी तक कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोई व्यक्ति स्ट्राबेरी खाने से पिन से घायल हो गया हो। न्यूजीलैंड के दो बड़े फूड डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बताया कि स्ट्राबेरी में पिन की अफवाह के चलते वो अपनी दुकानों से इसे दूर हटा रहे हैं।
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!