मालदीव में आपातकाल की घोषणा के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गिरफ्तार

Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:07 AM IST

सुर्खियां

मालदीव में आपातकाल की घोषणा के बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गिरफ्तार

आपातकाल के बाद पूर्व राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश अली हमीद हुए गिरफ्तार
Feb 6, 2018, 12:42 pm ISTWorldAazad Staff
Yameen Abdul Gayoom
  Yameen Abdul Gayoom

मालदीव का राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है।मालदीव पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद तथा एक अन्य न्यायाधीश को आज गिरफ्तार किया।

पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मुख्य न्यायाधीश अब्दुल्ला सईद तथा सुप्रीम कोर्ट के एक अन्य न्यायाधीश अली हमीद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हालांकि दोनों जजों के खिलाफ आरोपों के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

-

बता दे कि मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुला यामीन की ओर से 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गई जिसके कुछ घंटों के बाद दोनों जजों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति मामून अब्दुल गयूम को भी गिरफ्तार किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया था जिसे राष्ट्रपति ने मानने से इंकार कर दिया था। वहीं भारत ने मालदीव के संकट पर चिंता व्‍यक्‍त की है और लोगों से कहा कि जरूरी न हो तो वहां की यात्रा पर न जाएं।

बता दे कि यमन में ये दूसरी बार है जब आपातकालकी घोषणा की गई है इससे पहले सन 2015 में आपातकाल लगायागया था।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!