अमेरिका में कुत्ते-बिल्लियों को मारकर खाने पर लगा प्रतिबंद, साढ़े तीन लाख तक का देना पड़ सकता है जुर्माना

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:08 AM IST

सुर्खियां

अमेरिका में कुत्ते-बिल्लियों को मारकर खाने पर लगा प्रतिबंद, साढ़े तीन लाख तक का देना पड़ सकता है जुर्माना

अमेरिकी संसद में बुधवार को एक विधेयक पारित किया है जिसके तहत कुत्तों और बिल्लियों को मार कर खाए जाने और मांस के व्यापार पर रोक लगा दी गई है। इस विधेयक में चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, और भारत समेत दुनिया के अन्य देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का भी अनुरोध किया गया है।
Sep 14, 2018, 12:38 pm ISTWorldAazad Staff
Cat And Dog
  Cat And Dog

अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया है। जिसके अंतर्गत कुत्तों और बिल्लियों को मार कर खाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कुत्ता एवं बिल्ली मांस व्यापार निषेध कानून 2018 का उल्लंघन करने पर 5000 अमेरिकी डॉलर (3,50,000 से अधिक रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका ने चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस और भारत जैसे देशों से भी इन जानवरों को मार कर खाने व मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाने का आग्रह किया गया है।

संसद में इस अधिनियम को पारित करने के दौरान संसद सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, 'कुत्ते और बिल्ली सहानुभूति और लगाव के लिए होते हैं। दुर्भाग्य से चीन में हर साल इंसानों के भोजन के लिए एक करोड़ कुत्तों को मार दिया जाता है। उनहोने कहा कि हमारे करुणामय समाज में इन चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है। क्लाउडिया  ने कहा कि यह बिल अमेरिका के मूल्यों को दर्शाता है और सभी देशों को यह संदेश देता है कि हम इस अमानवीय और क्रूर बर्ताव का साथ नहीं देंगे।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!