Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:10 AM IST
जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइदो में सोमवार को 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केन्द्र शिबेत्सु से 107 किलोमीटर पूर्वोत्तर में आठ किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि इससे जान-माल का नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। इससे पहले सितंबर में होक्काइदो में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस आपदा के कारण भूस्खलन हुए, मकान गिरे और 40 से ज्यादा लोगों की जान गई।
गौरतलब है कि 25 साल का सबसे खतरनाक और शक्तिशाली तूफान जापान में बीते मंगलवार के दिन आया। जापान में तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है।
इससे पहले भारत में भी जम्मू कश्मीर में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप से किसी प्रकार के जान मान की सपंत्ति का नुकसान नहीं हुआ। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शाम छह बज कर छह मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। उन्होंने बताया कि राज्य में आए भूकंप का केन्द्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में केन्द्रित था।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!