Wednesday, Jun 17, 2026 | Last Update : 02:11 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर चीन पर निशाना साधते हुए कहा है कि चीन को रंगे हाथों पकड़ा गया है। उन्होने लिखा है कि चीन ने उत्तर कोरिया के लिए तेल की आपूर्ति को मंजूरी दी है, यह बहुत निराशाजनक है।
उन्होंने कहा कि यदि उत्तर कोरिया को तेल आपूर्ति की जाती रही तो कोरिया संकट का कभी भी शांतिपूर्वक समाधान नहीं हो सकता है। इससे पहले चीन ने उत्तर कोरिया पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोपों को नकार दिया था।
-बीते सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में पारित नए प्रतिबंधों के तहत उत्तर कोरिया के लिए तेल निर्यात को 90 प्रतिशत तक कम कर दिया गया था। चीन ने अमरीका के इस प्रस्ताव का संयुक्त राष्ट्र में समर्थन किया था।
बता दें की अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के चलते तनाव जारी है। इसी कारण अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर दबाव डालने के लिए संयुक्त राष्ट्र के ज़रिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!