Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:38 AM IST
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही दो और स्मार्टफोन्स बाजार में जल्द लाने जा रहा है। जो Xiaomi Mi 8X और Mi Mix3 के नाम से लॉन्च होगा। जानकारी के मुताबिक Mi Mix3 15 सिंतबर को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में हाई क्वालिटी का स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट देने की बात कहीं गई है। इस फोन में सैमसंग का क्वाड एचडी प्लस डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
वहीं शाओमी मी 8एक्स में वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इस बार अपने फिंगरप्रिंट स्कैनर को बैक की जगह फ्रंट में रखा है। माना जा रहा है कि शाओमी इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी दे सकती है। चीनी वेबसाइट Weibo पर इस स्मार्टफोन के ब्लू और ब्लैक वेरिएंट्स की तस्वीरें देखी गई है।
-बहरहाल इस बारे में अबी कोई आधिकारी पुष्टी नहीं की गई है। शाओमी से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स भी ऑनलाइन लीक किए गए है।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!