शिओमी अपने ग्राहको को दे सकती है ये मुफ्त ऑफर

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:39 AM IST

सुर्खियां

शिओमी अपने ग्राहको को दे सकती है ये मुफ्त ऑफर

शाओमी हार्डवेयर कंपनियों से अलग है और एक इंटरनेट कंपनी हैं - सीईओ और संस्‍थापक ली जुन
Apr 26, 2018, 12:01 pm ISTTechnologyAazad Staff
Phone
  Phone

शिओमी (Xiaomi ) कंपनी ने अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए एक नए उपहार की घोषणा की है। कंपनी अपने ग्रहको को अपने मुनाफे में भी हिस्सा देने जा रही है।  कंपनी को जितना मुनाफा होगा वो उस मुनाफे में से कुछ हिस्सा अपने ग्राहको को  फोन में कुछ सर्विस फ्री दे कर अदा करेगी।

शिओमी सीईओ और संस्‍थापक ली जुन ने कहा कि 2018 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 51 फीसदी बढ़ा है और चीन में पांचवां स्‍थान हासिल किया है। शिओमी के चेयरमैन, सीईओ और संस्‍थापक ली जुन ने घोषणा की है कि कंपनी हमेशा के लिए अपने संपूर्ण हार्डवेयर, जिसमें स्‍मार्टफोन, इंटरनेट ऑफ थिंग्‍स (आईओटी) और लाइफस्‍टाइल प्रोडक्‍ट्स शामिल हैं. इन सभी की बिक्री पर टैक्‍स के बाद मिले मुनाफे के मार्जिन की एक सीमा तय करेगी। यह सीमा अधिकतम 5 फीसदी होगी।

-

शिओमी के सीईओ ने अपनी इस ई-मेल में लिखा है कि यदि हम अपने उत्‍पादों को लागत के नजदीक ही बेचते हैं और अपने यूजर्स को उसका मूल्‍य लौटाते हैं तो हम अपने यूजर्स से लंबे समय तक समर्थन हासिल कर सकते हैं। कम लाभ के साथ अधिक बिक्री के लक्ष्‍य से हमें लंबी अवधि में हार्डवेयर प्रोफि‍ट में लाभ मिलेगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!