मंगल ग्रह पर मिली पानी की ‘झील’

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:40 AM IST

सुर्खियां

मंगल ग्रह पर मिली पानी की ‘झील’

मंगल ग्रह पर मिली 20 किमी चौड़ी पानी की झील
Jul 26, 2018, 12:16 pm ISTTechnologyAazad Staff
Water
  Water

मंगल ग्रह पर सालों से चल रहे शोध के बाद वैज्ञानिकों ने 20 किमी चौड़ी पानी की झील का पता लगाया है। इस शोध के बाद मंगल ग्रह पर जीवन की मौजूदगी की संभावनाएं पैदा हो गयी हैं। यह मंगल ग्रह पर पाया गया अब तक का सबसे बड़ा पानी का स्त्रोत है। यह पानी की झीलद क्षिणी ध्रुव के बर्फीले इलाके में है। ये झील बर्फीली सतह से करीब एक किलोमीटर मौजूद है।

पहले के शोध में मंगल  के धरातल पर तरल जल के संभावित चिन्ह मिले थे, लेकिन ये जल के पाए जाने का पहला ऐसा प्रमाण है, जो वर्तमान में मौजूद है।

-

बहरहाल क्या पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन मौजूद है? ये वो सवाल है, जिसका जवाब जानने के लिए इंसान और विज्ञान हमेशा से कोशिश करता रहा है। हालांकि अभी तक मंगल पर जीवन के कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन जीवन को पनपने  के लिए पानी सबसे पहली और अहम चीज मानी जाती है और यहीं स्रोत के माध्यम से वैज्ञानिक मंगल पर जीवन कोढूंढने में लगा हुआ है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!