Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:14 AM IST
क्रिकेट की दुनिया में शौहरत पाने वाले प्रणव धनवाड़े ने पिछले साल 327 गेंदों में 1009 रन बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।जिसके बाद उनकी तुलना क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी लेकिन प्रणव आज अपने ही बुरी फॉर्म के शिकार हो गए हैं।
बता दे कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने प्रणव को अच्छे प्रदर्शन के लिए 10 हजार प्रतिमाह की स्कॉलरशिप देने का एलान किया था लेकिन प्रणव की बेकार परफार्मेश के कारण प्रणव को दरकिनार कर दिया गया है। इसके बाद प्रणव को एयर इंडिया और दादर यूनियन ने भी अपने यहां नेट प्रैक्टिस से रोक दिया।
-हालांकि इस बारे में प्रणव ने एक बार फिर से एमसीए से संपर्क साधने की कोशिश की तो एमसीए ये जवाब आया कि ‘जब प्रणव फिर से शानदार फॉर्म में होगा तो इसे(स्कॉलरशिप) जारी रखा जाएगा।
बहरहाल मिली जानकारी के मुताबिक प्रणव को एमसीए द्वारा अंडर-16 टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसके बाद प्रणव ने बेंगलुरु का रुख किया। बहरहाल अपने खराब प्रदर्शन के कारण वो डिप्रेशन में जाने लगे और आखिरकार क्रिकेट छोड़ने का फैसला कर लिया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!