Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:08 AM IST
महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी ने 159 दिनों में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर इतिहास रच दिया है और इसी के साथ वो दुनिया की सबसे तेज एशियाई महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। वेदांगी कुलकर्णी यात्रा के दौरान 14 देश घूमी और रोजाना 300 किलोमीटर की यात्रा करती थीं।
बता दें कि ब्रिटेन की जेनी ग्राहम (38) के नाम महिलाओं के बीच सबसे कम दिनों में साइकल से चक्कर लगाने का रेकॉर्ड है, जिन्होंने इसके लिए 124 दिन का समय लिया था। हालांकि वेदांगी कुलकर्णी का यह रेकॉर्ड पिछले रेकॉर्ड से तीन सप्ताह कम था। उल्लेखनीय है कि वेदांगी ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ विश्वविद्यालय की खेल प्रबंध संकाय की छात्रा हैं। वेदांगी ने 17 साल की उम्र में साइकिल चलाना शुरू किया था।
-जानकारी के मुताबिक वेदांगी कुलकर्णी ने इस अभियान के लिए दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। उन्होंने साइकल पर लगभग 80 प्रतिशत यात्रा को अकेले पूरा किया। अपने सफर के दौरान वेदांगी ने -20 डिग्री से 37 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में साइकिल चलाई। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, कनाडा, आइसलैंड, पुर्तगाल, स्पेन फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन, फिनलैंड और रूस से होकर गुजरी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!