Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 02:49 AM IST
देश का नाम ऊंचा करने वाली महिला खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित करने जा रहा है। इसकी सूची खेल मंत्रालय ने तैयर कर ली है।
इस लिस्ट में छह बार विश्व चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का नाम सबसे आगे है। बता दें कि एमसी मैरीकॉम को साल २०१३ में पद्म भूषण और २००६ में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। अगर मैरीकॉम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाता है तो वे इस सम्मान को पाने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी।
-जानकारी के मुताबिक केंद्रीय खेल मंत्रालय ने इस बार नौ एथलीटों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए भेजे हैं और ये सभी महिलाएं हैं।सूत्रों की माने तो वहीं, बैडमिंटन विश्व चैंपियन पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानिक किया जा सकता है।इस लिस्ट में अन्य खिलाड़ियों को पद्मषण के लिए फाइनल किया गया है उनमें मणिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), सुमा शिरूर (निशानेबाज) और ताशी मलिक व नुंग्शी मलिक (दोनों पर्वताराही) शामिल हैं। ताशी और नुंग्शी बहन हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!