Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:06 AM IST
एशियाई बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप में असफलता हाथ लगने के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस साल मजबूत टीम के साथ इस टूर्नामेंट में उतरने का फैसला किया है। इस बार इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व पी.वी. सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सायना नेहवाल करने वाले है।
इस चैम्पियनशिप की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है, जो 11 फरवरी पर समाप्त होगी। पी.वी. सिधु, श्रीकांत और सायना के अलावा भारतीय टीम में वर्ल्ड नम्बर-10 एच.एस. प्रणॉय भी शामिल हैं। इस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व श्रीकांत और प्रणॉय के साथ-साथ बी.साई प्रणीत और समीर वर्मा भी करेंगे।
-वहीं महिला एकल वर्ग में सिंधु और सायना के साथ कृष्णा प्रिया और रुत्विका गद्दे भी भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगी। इसके साथ ही युगल वर्ग में नजर डाली जाए, तो इसमें सात्विक साईराज-चिराग शेट्टी, वर्ल्ड नम्बर-32 जोड़ी मनु अत्री-सुमित रेड्डी के अलावा, श्लोक रामचंद्रन-एम.आर. अर्जुन पुरुष युगल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी, प्राजक्ता सावंत-संयोगिता के साथ रितुपर्णा दास-मिथिला यू.के की जोड़ी महिला युगल में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!