तो ये रहे IPL के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:01 AM IST

सुर्खियां

तो ये रहे IPL के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

जयदेव उनादकत को राजस्थान रॉयल्स ने करोड़ों में खरीदा
Feb 5, 2018, 2:59 pm ISTSportsAazad Staff
Jaidev Unadkat
  Jaidev Unadkat

जयदेव उनादकत को आईपीएल क्रिकेट नीलामी 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। जिसके बाद ये सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं पहले दिन मनीष पांडे और लोकेश राहुल दोनों 11 करोड़ की राशि के साथ पहले नंबर पर थे। लोकेश राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब और मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।

एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले उनादकत की बोली जल्द ही 3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ रुपये की बोली लगाई लेकिन जल्द ही यह पांच करोड़ तक पहुंच गई। चेन्नै और पंजाब दोनों ही टीमें उन्हें अपनी टीम में लेना चाहती थीं। किंग्स इलेवन पंजाब ने जल्द ही जयदेव की बोली 7 करोड़ तक पहुंचा दी पर चेन्नै सुपर किंग्स यहां भी रुकने वाली नहीं थी। इसके बाद पंजाब ने 8 करोड़ रुपये की बोली लगा दी। किंग्स इलेवन के बाद चेन्नै ने 8.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इसके बाद बाद जल्द ही पंजाब ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के लिए 10 करोड़ रुपये की बोली लगायी। इसके बाद चेन्नै 10.5 करोड़ रुपये की बोली लगायी।

-

किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ रुपये की बोली लगाकर जयदेव को सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया। 11 करोड़ की बोली पहुंचते ही चेन्नै नीलामी से हट गया। ऐसे समय में जब लग रहा था कि जयदेव किंग्स इलेवन का हिस्सा बन जाएंगे, तभी राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगा दी। किंग्स इलेवन पंजाब ने काफी विचार किया। आखिर उन्होंने इस बोली से हटने का फैसला किया। जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!