Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:36 AM IST
ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार इस साल खेले जाने वाले विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। वहीं एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता दिव्या काकरान भी घुटने की चोट के कारण इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।
भारतीय कुश्ती महासंघ ने सुशील कुमार के एशियाई खेलों में खराब प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया है। इस प्रतियोगिता में सुशील कुमार की जगह जितेंद्र कुमार हिस्सा लेंगे। विश्व चैंपियनशिप में वह 74 किग्रा में भाग लेंगे।
-बता दें कि एशियाई खेलों में सुशील कुमार को 74 किग्रा वर्ग में बहरीन के एडम बातिरोव से हार का सामना करना पड़ा था। सुशील पहले पीरियड में 2-1 से बढ़त बनाए थे, लेकिन बहरीन के पहलवान ने मजबूत वापसी करते हुए भारतीय प्रशंसकों को शांत कर दिया था। इस हार के बाद सुशील को करारा झटका लगा, क्योंकि इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतना उनका सपना था।
वहीं विश्व चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दिव्या के स्थान पर महिलाओं के 68 किग्रा में नवजोत कौर को उतारने का फैसला किया है। नवजोत कौर 68 किलो भार वर्ग में भाग लेंगी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!