Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:09 AM IST
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम पर दो साल का बैन लगा दिया है। रासिख पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र देने का आरोप है। रासिख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) २०१९ में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। हालांकि अब उनपर दो साल का बैन लग गया है। और वे इंग्लैड में होने वाले अंडर-१९ मुकाबले से बाहर हो गए है। उनकी जगह अब प्रभात मौर्या को दे दी गई है।
बता दें कि बीसीसीआई ने एक बयान कर कहा, "अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने २१ जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए रासिख के स्थान पर प्रभात को टीम में चुना है। रासिख को बीसीसीआई ने उम्र संबंधी गलत दस्तावेज जमा करने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।"
-बता दें कि सलाम ने जम्मू-कश्मीर के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू दिसंबर २०१८ में गुवाहाटी के खिलाफ किया था। इसके अलावा सलाम आईपीएल २०१९ में मुंबई इंडियंस के लिए खेले। रासिख को नौ जून को अंडर-१९ टीम में शामिल किया गया था। भारत की जूनियर टीम को इंग्लैंड में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!