Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:17 AM IST
भारत के पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। सोमवार को हुए फाइनल में ईरान के आमिर सरखोश को हरा कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में आडवानी ने जीत दर्ज कर 8-2 से आमिर को मात दी।
इससे पहले आडवाणी ने कड़े सेमीफाइनल में ऑस्ट्रिया के युवा खिलाड़ी फ्लोरियन नूबल को 7-4 से हराया। ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी 11 में से चार फ्रेम जीतने में सफल रहा। आडवाणी ने 50, 57, 68, 67 और 80 के फ्रेम के साथ जीत दर्ज करते हुए इस साल दूसरी बार विश्व चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई।
-मैच के दौरान पहले फ्रेम से आमिर का प्रदर्शन अच्छा देकने को मिला। दूसरे फ्रेम में भी वो मजबूत दिखाई दे रहे थे। ऐसा लग रहा था कि 2-0 की बढ़त हो जाएगी. लेकिन आसान सा शॉट चूककर उन्होंने आडवाणी को मौका दिया. इसका पूरा फायदा आडवाणी ने उठाया और स्कोर बराबर कर लिया।
इसमें चौथे फ्रेम में हुई कांटे की टक्कर शामिल थी. छठे फ्रेम में ईरानी खिलाड़ी के 134 के ब्रेक ने भी आडवाणी को परेशान नहीं किया. वो अगला फ्रेम जीतकर 5-2 की बढ़त बनाने में कामयाब रहे। फाईनल में सरखोश ने पहला मैच जीत कर बढ़त बना ली थी। हालांकि आडवानी ने लगातार चारों मैच जीतने के सात जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!