चार देशों के इन्विटेशनल टूर्नामेंट में भारत ने जीत के साथ किया आगाज

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:05 AM IST

सुर्खियां

चार देशों के इन्विटेशनल टूर्नामेंट में भारत ने जीत के साथ किया आगाज

भारत का बेल्जियम से मुकाबला आज
Jan 18, 2018, 1:06 pm ISTSportsAazad Staff
Hockey
  Hockey

भारतीय पुरुष हॉकी टीम न्यूजीलैंड के टॉरंगा में हो रहे चार देशों के टूर्नामेंट में आज बेल्जियम से भिड़ेगी। चार देशों के साथ हो रहे जापान को 6-0 से हराकर चार देशों के इन्विटेशनल टूर्नामेंट में भारत ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है।

भारत की ओर से सातवें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह के गोल से टीम को 1-0 की बढ़त मिली। इसके बाद 12वें मिनट में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले विवेक ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। वहीं इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के ब्लैक पार्क में खेले गए मैच में भारत की ओर से गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह और हरमनप्रीत सिंह रहे।  भारत का दूसरा गोल 12वें मिनट में किया गया, विवेक सागर ने रिबाउंड पर गोल दागा।

-

जापान को गोल का एक भी मौका न देते हुए विवेक ने 28वें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में तीन गोल किए। टीम के लिए ये तीन गोल दिलप्रीत (35वें, 45वें मिनट) और हरमनप्रीत सिंह (41वें मिनट) ने किए। भारतीय टीम का सामना अब 18 जनवरी को बेल्जियम से होगा।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!