Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:02 AM IST
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 का आगाज सात अप्रैल शुरु होने जा रहा है जो 27 मई तक चलेगा। आईपीएल के इस नए सीजन का उद्घाटन और फाइनल दोनों मुकाबला मुंबई में होगा। आईपीएल संचालन परिषद ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उदघाटन समारोह मुंबई में छह अप्रैल को होगा। आईपीएल संचालन परिषद ने इसके साथ ही मैचों के समय में बदलाव करने का प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स का आग्रह भी मान लिया है। अब रात आठ बजे शुरू होने वाला मैच शाम सात बजे से जबकि दोपहर बाद चार बजे से शुरू होने वाला मैच शाम पांच बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
-किंग्स इलेवन पंजाब अपने चार घरेलू मैच मोहाली में जबकि तीन इंदौर में खेलेगा. दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद आईपीएल में वापसी करने वाले राजस्थान रायल्स के घरेलू मैचों का फैसला राजस्थान हाईकोर्ट की 24 जनवरी को होने वाली सुनवाई के बाद किया जाएगा।
आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘प्रसारकों ने मैचों के समय में बदलाव करने का आग्रह किया था और आईपीएल संचालन परिषद ने सैद्धांतिक तौर पर इसे स्वीकार कर लिया है। मैचों के रात आठ बजे शुरू होने से वह देर रात तक खिंच जाते हैं।’’ संचालन परिषद के सदस्य और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बैठक में भाग नहीं ले पाए।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!