Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:50 AM IST
शनिवार 7 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का आगाज मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम होने जा रहा है। आईपीएल-11 में पहला मुकाबला मुंबई-चेन्नई के बीच खेला जाएगा। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस टीम का नेतृव कर रहे है तो वही चेन्नई की टीम का नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी ने संभाला है।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स और शेन वार्न की कोचिंग वाली राजस्थान रायल्स की वापसी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सत्र को दिलचस्प बना दिया है। चेन्नै दो बार की चैंपियन है लेकिन आईपीएल-11 में उसका पहला ही मैच तीन बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस से उसके होम ग्राउंड पर है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल (2016, 2017 के आईपीएल) के लिए प्रतिबंध लगाए गए थे।
-अब तक इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल में 22 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें मुंबई ने 12 और चेन्नई ने 10 मैच जीते हैं. मुंबई के मैदान पर मुंबई की टीम का पलड़ा भारी है. वानखेड़े के मैदान पर दोनों टीमें अब तक 7 बार भिड़ी हैं। इनमें मुंबई ने 5 और चेन्नई की टीम ने 2 मैच जीते हैं।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!