आईपीएल का अगला सीजन यूएई में होगा आयोजित

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:47 AM IST

सुर्खियां

आईपीएल का अगला सीजन यूएई में होगा आयोजित

आईपीएल सीजन 12 अगले साल अप्रैल की जगह मार्च में हो सकता है शुरु।
Apr 26, 2018, 2:17 pm ISTSportsAazad Staff
IPL
  IPL

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन को लेकर कयास लगानी शुरु कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल आईपीएल यूएई में खेला जा सकता है। यूएई  का यूएई में मैच तीन स्थानों शारजाह , दुबई और अबुधाबी में खेले जा सकते है।

अगले साल आईपीएल मैच की शुरुआत अप्रैल की जगह ना हो कर मार्च 29 से शुरु होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि ऐसा लोढ़ा समिति के सिफारिशों के कारण हुआ जिसके तहत किसी भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के शुरू होने से पहले 15 दिनों का गैप जरूरी है।

-

तारीखों में बदलाव को देखते हुए आईपीएल के भारत से बाहर आयोजित होने की संभावना बढ़ती नजर आ रही है। इसकी वजह का मुख्य कारण आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी है। बहरहाल इससे पहले भी आम चुनावों के कारण दो बार आईपीएल के मैच विदेशों में करवाने पड़े थे।  गौरतलब है कि 2009 में आईपीएल का दूसरा सीजन साउथ अफ्रीका शिफ्ट हुआ था जबकि 2014 में आईपीएल के आधे मुकाबले यूएई में खेले गए थे।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!