Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 10:00 AM IST
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) 2018 को लेकर आज क्रिकेटरों की नीमाली शुरू होने जा रही है। ये नीलामी दो दिन चलेगी। इस साल 578 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें 360 (62 कैप्ड और 298 अनकैप्ड) भारतीय हैं।रविवार तक चलने वाली इस नीलामी में 8 टीमों के फ्रेंचाइजी ओनर्स 182 प्लेयर्स के लिए बोलियां लगाएंगे। ऑक्शन होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में भारत से गौतम गंभीर, युवराज सिंह और शिखर धवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं तो वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल पर भी सभी की निगाहें रहेंगी।
भारत और वर्ल्ड के टॉप 16 क्रिकेटरों को मार्की प्लेयर्स का दर्जा दिया गया है और उनका बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखा गया है। इसमें बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), रविचंद्रन अश्विन (भारत), शिखर धवन (भारत), युवराज सिंह (भारत), हरभजन सिंह (भारत), गौतम गंभीर (भारत), अजिंक्य रहाणे (भारत), मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) और ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
-गौरतलब है कि IPL सीजन दस में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान पर भी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। उन्होंने दुनिया भर में खेलने वाली अधिकतर लीगों में हिस्सा लिया है और अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है।
IPL सीजन 11 के लिए ये 8 टीमें हैं शामिल-
किंग्स इलेवन पंजाब - 67.5 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स - 67.5 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स - 59 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 49 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस - 47 करोड़ रुपये
दिल्ली डेयरडेविल्स - 47 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स - 47 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद - 59 करोड़ रुपये
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!