Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:56 AM IST
आइपीएल सीजन 11 के दूसरे एलिमिनेटर राउंड में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। हैदराबाद ग्रुप चरण में 14 मैचों के बाद शीर्ष पर रहा था लेकिन टीम को आखिरी चार मैच में हार का सामना करना पड़ा, वहीं कोलकाता की टीम लगातार चार जीत के साथ इस मुकाम तक पहुंची है। बता दें की आज के मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी, वह मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल में खेलेगी। रुप स्टेज में टॉप पर रहने के बावजूद हैदराबाद को कोलकाता के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
बता दें कि हैदराबाद ग्रुप स्टेज में 14 मैचों के बाद टॉप पर रहा था, लेकिन टीम को आखिरी चार मैच में हार का सामना करना पड़ा, इनमें कोलकाता के खिलाफ क्वालिफायर-1 में मिली दो विकेट की हार भी शामिल है।
-दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता ने पिछले लगातार चार मैच जीते हैं, इनमें क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 25 रन की जीत भी शामिल हैं। गौरतलब है कि बुधवार को उसने 51 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद आंद्रे रसेल के 25 गेंदों पर बनाए गए 49 रन की शानदार पारी के दम पर सात विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाया और फिर राजस्थान को 25 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!