वर्ल कप : भारत पाक की भिड़त १६ जून को, कोहली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कही बात

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:13 AM IST

सुर्खियां

वर्ल कप : भारत पाक की भिड़त १६ जून को, कोहली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कही बात

बारिश के कारण गुरुवार को नॉटिंघम में खेल गए भारत - न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया दोनों टीमों को १-१ अंक मिले। इस मैच के बाद भारतीय टीम का फोकस अब १६ जून को पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले पर है।
Jun 14, 2019, 10:53 am ISTSportsAazad Staff
Virat Kohli
  Virat Kohli

वर्ल कप मैच में भारत का अगला मुकाबला अब पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ है और इसी कड़ी में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना फोकस १६ जून को होने वाले मैच पर केंद्रीत रखा है।

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले विराठ कोहली ने कहा कि वे और उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। विराट कोहली ने कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में हमारे खिलाड़ियों का सबसे बेस्ट प्रदर्शन सामने आएगा। उन्होंने कहा, 'कई वर्षों से यह मुकाबला काफी कड़ा होता आ रहा है। यह दुनिया के सबसे शानदार मैचों में से एक होता है।  इसमें खेलना गर्व की बात है।

-

कोहली ने कहा, दुनिया भर में लोगों को भारत -पाक का मुकाबला देखने में रूचि रहती है और इतने बड़े मैच का हिस्सा होना फख्र की बात है। इसमें हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। ’मैदान पर उतरते ही सब कुछ शांत हो जाता है। बाहर से माहौल पहली नजर में भले ही डराने वाला दिखे लेकिन मैदान के भीतर ऐसा कुछ नहीं है। सब कुछ शांत हो जाता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!