Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 11:14 AM IST
भारत हॉकी विश्व लीग फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भरपूर कोशिश के साथ मैदान में उतरेगी। विश्व हॉकी लीग फाइनल के तीसरे और आखिरी सत्र में भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ है। बता दे कि भारत हॉकी विश्व लीग फाइनल में पूल-बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगा। वैसे कई मैचों में में भारतीय टीम का हॉकी में दबदबा देखने को मिला है। हाल ही में ढाका में भारत ने एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज की।
हालांकि दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पिछले कुछ समय में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने उसे चैंपियंस ट्रॉफी, अजलान शाह और राष्ट्रमंडल खेलों में मात दी थी। 2018 एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप से पहले नए कोच के लिए हॉकी विश्व लीग फाइनल ऐसा मौका होगा, जहां वो टीम की मजबूती और कमजोरियों को जांच सकते हैं।
-आपको बता दें कि टूर्नामेंट के पहले दिन एक दिसंबर को जर्मनी का मुकाबला इंग्लैंड से होगा और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से होगा। ये दोनों मैच पूल-बी के हैं। जर्मनी-इंग्लैंड मैच 4:45 बजे से और भारत ऑस्ट्रेलिया मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!