Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:43 AM IST
रविवार को मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में आयोजित फीफा विश्व कप में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से मात देते हुए फीफा विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। फ्रांस ने फुटबॉल इतिहास में दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता। इससे पहले वह 1998 में चैंपियन बना था। तब ब्राजील को हराते हुए यूरोप की यह महाशक्ति (फ्रांस) फुटबॉल का सिरमौर बनी थी।
मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल फ्रांस ने 18वें मिनट में किया। वहीं क्रोएशिया के इवान पेरिसिच ने 28वें मिनट में पहला गोल किया। फ्रांस को 28वे मिनट के बाद पेनाल्टी किक मिल गई। सेट पीसेज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ग्रीजमैन ने एक सधी हुई किक लगाई और फ्रांस को 2-1 से आगे कर दिया।
-कुछ समय बाद फ्रांस के पोग्बा ने एक शॉट लगाया जिसे रोक लिया गया, लेकिन उन्होंने रिबाउंड शॉट लगाकर गेंद गोल में डाल दी और फ्रांस को 3-1 से आगे कर दिया। 65वें मिनट में फ्रांस के नए सितारे एमबापे ने बॉक्स के बाहर से जोरदार शॉट लगाया और स्कोर फ्रांस के पक्ष में 4-1 हो गया।
हालांकि 69वें मिनट में फ्रांस के अनुभवी गोलकीपर ह्यूगो लॉरिस ने एक बड़ी गलती कर दी और उनसे छूटी गेंद को मंजुविच ने गोल में डालकर स्कोर को क्रोएशिया के पक्ष में 4-2 कर दिया।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!