CWG 2018: शूटर हीना ने भारत को दिलाया 11वां गोल्ड

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:53 AM IST

सुर्खियां

CWG 2018: शूटर हीना ने भारत को दिलाया 11वां गोल्ड

मेडल तालिका में भारत तीसरे स्थान पर अब तक हासिल किए कुल 20 मेडल।
Apr 10, 2018, 2:08 pm ISTSportsAazad Staff
Commonwealth Game
  Commonwealth Game

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम में भारत ने एक और स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमा लिया है। 25 मीटर पिस्टल इवेंट में हीना सिद्धू ने भारत को गोल्ड दिलाया है। इसके साथ ही भारत के स्वर्ण पदकों की कुल संख्या 11 हो गई है।

हीना ने फाइनल में राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड कायम करते हुए 38 अंक बटोरे।  इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया की एलीना गैलियावोविक को रजत (35 अंक) हासिल हुआ, जबकि मलेशिया की आलिया सजाना अजाहारी (26 अंक) को कांस्य पदक मिला। इससे पहले हीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर जीता था।

-

वहीं क्वालिफिकेशन रैपिड राउंड अन्नु सिंह ने पहला और हीना सिद्धू ने सातवां स्थान हासिल किया है। शीर्ष 8 निशानेबाज फाइनल्स के लिए क्वालिफाइ करेंगे। भारत के गगन नारंग ने मेंस की 50 मीटर प्रोन राइफल के फाइनल में एंट्री कर ली  है। गगन नारंग के अलावा भारत के चैन सिंह भी फाइनल में पहुंच गए हैं।

अब तक भारत ने 11 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज के साथ कुल 20 मेडल हासिल किए हैं और मेडल टैली में वह तीसरे नंबर पर है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!