छेत्री का 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच बना यादगार, भारत ने केन्या को 3-0 से दी मात

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 08:54 AM IST

सुर्खियां

छेत्री का 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच बना यादगार, भारत ने केन्या को 3-0 से दी मात

भारत अंतरराष्ट्रीय कप के फाइनल में पहुंचा
Jun 5, 2018, 2:28 pm ISTSportsAazad Staff
Sunil Chhetri
  Sunil Chhetri

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 100वां मैच बेहद यादगार रहा। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने सोमवार को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय कप के अपने दूसरे मैच में केन्या को 3-0 से हरा दिया।  

कप्तान सुनील छेत्री ने भारत की तरफ से दो गोल किए जबकि जेजे लालपेकलुआ ने एक गोल दागा। छेत्री ने 68वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। लालपेकलुआ ने 71वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। कप्तान ने फिर 92वें मिनट में एक और गोल करके भारत की तरफ से निर्णायक गोल किया।

-

सुनील छेत्री के अलावा जेजे लालपेखलुआ ने इस मैच में एक गोल किया।  इस जीत के साथ ही चार देशों के अंतराष्ट्रीय कप के फाइनल में पहुंच गया है। बता दें कि इस मैच से पहले छेत्री ने भारत के लिए 99 मैच खेलकर सर्वाधिक 59 गोल किए थे. वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!