Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 06:36 AM IST
रणजी ट्रॉफी 2018-19 सत्र का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। इस सत्र में कुल 37 टीमें हिस्सा ले रही है। जिनमें 9 नई टीमों को शामिल किया गया है। सभी नई टीमों को एक ही ग्रुप में-(प्लेट ग्रुप) में रखा गया है। इसके अलावा ए और बी ग्रुप में भी नौ-नौ टीमें है, जबकि सी ग्रुप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। पहले राउंड में हर ग्रुप में चार मैच खेले जाएंगे, सिर्फ ग्रुप सी के पांच मैच होंगे।
प्लेट ग्रुप में मणिपुर का सामना सिक्किम से कोलकाता में होगा। इसी ग्रुप में मेघालय-अरुणाचल प्रदेश शिलांग में, नगालैंड और मिजोरम दीमापुर में, उत्तराखंड और बिहार देहरादून में आमने-सामने होंगे। ये मुकाबले 50 से ज्यादा मैदानों पर खेलें जाएंगे।
-रणजी ट्रॉफी मुकाबले में इस साल ग्रुप ए को सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है जिसमें 41 बार की चैंपियन मुंबई, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, रेलवे, छत्तीसगढ़, विदर्भ और गुजरात को रखा गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ को छोड़कर ग्रुप में शामिल सभी टीमें चैंपियन रह चुकी हैं।
वहीं ग्रुप बी की टीम भी मजबूत मानी जा रही है। ए और बी ग्रुप से पांच टीमें नॉकआउट्स में पहुंचेंगी। जो टीम सबसे ज्यादा कमजोर होगी वो ग्रुप सी में चली जाएगी। ग्रुप सी में 10 टीमें मिडल लेवल की 10 टीमें हैं। इस ग्रुप की टॉप 2 टीमें नॉकआउट में जाएंगी और अगले सीजन के लिए ग्रुप ए या बी में प्रमोट कर दी जाएंगी। इस ग्रुप की निचली टीम ग्रुप डी में चली जाएगी।
रणजी ट्रॉफी मुकाबला एक नवंबर से 10 जनवरी तक खेला जाएगा। वहीं क्वॉर्टर फाइनल- 15 से 19 जनवरी और सेमीफाइनल- 24 से 28 जनवरी के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 2-6 फरवरी को होगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!