Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 07:46 AM IST
18वें एशियाई खेलों में भारत ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को पुरुष हॉकी स्पर्धा में भारत ने इंडोनेशिया को 17-0 से करारी मात दी है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एशियाई खेलों में यह सबसे बड़ी जीत है। बहरहाल ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय हांकि टीम ने इस तरह की शानदार जीत दर्ज की हो इससे पहले भारत ने 1974 तेहरान एशियाड में ईरान को 12-0, 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में बांग्लादेश को 12-0 और 2006 दोहा एशियाड में चीनी ताइपे को 12-0 से करारी मात दी थी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम में भारत ने हाफ टाइम तक पूल ए के इस मुकाबले में 9-0 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम ने पहले ही मिनट में गोल किया और 54वें मिनट तक 17 गोल कर डाले। इस मुकाबले में दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह और मनप्रीत सिंह ने 3-3, रुपिंदर सिंह और आकाशदीप ने 2-2, तो वहीं एस. वी. सुनील, विवेक सागर, हरमनप्रीत और अमित ने 1-1 गोल दागे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने और तोक्यो ओलिंपिक 2020 का टिकट हासिल करने के इरादे से इन खेलों में जी तोड़ मेहनत कर रही है।
-और ये भी पढ़े : पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे वीरधवल खाड़े
गौरतलब है कि भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रच डाला है। वह महिला रेसलिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में विनेश ने जापान की इरी युकी को 6-2 से मात दी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!