Sunday, Jun 21, 2026 | Last Update : 03:49 PM IST
18वें एशियाई खेलों में भारत ने सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने हांग कांग को 26-0 से करारी मात दी है। इस जीत के बाद भारत के छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में शीर्ष पर कब्जा जमाए हुए है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की एशियाई खेलों में भारत की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में भारत शुरुआत से ही हांग कांग पर हावी रहा।
भारत ने पहले क्वार्टर में चार गोल किए इसके बाद रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो भारत के नाम किए और एसवी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा। वहीं दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे। मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो, जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया.भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे।
-हरमनप्रीत ने तीन और आकाशदीप, ललित एवं रूपिंदर ने दो-दो गोल किए। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भारतीय टीम ने एशियाई खेलों में शानदार आगाज किया था। पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से मात दी थी।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!