Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:03 AM IST
मार्गा फॉलस्टिच का जन्म आज ही के दिन 1915 में हुआ। मार्गा फॉलस्टिच साल 1922 में उनका परिवार जर्मनी के जेना शहर में शिफ्ट हो गया जहां उन्होंने शुरूआती पढ़ाई की। 1935 में उन्होंने ग्रैजुएशन पूरी की और 'शॉट एजी' नामक कंपनी में काम शुरू किया।
मार्गा फॉलस्टिच ने इस कंपनी में 44 वर्षो तक काम किया। मार्गा फॉलस्टिच शॉट एजी में पहली महिला कार्यकारी थीं। शॉट एजी एक अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण समूह था जिसमें ग्लास और ग्लास-मिट्टी उत्पाद बनाएं जाते थे। जिसके तहत मार्गा फॉलस्टिच ने 300 से अधिक अलग-अलग तरह के ऑप्टिकल ग्लास पर काम किया। मार्गा फॉलस्टिच के नाम पर 40 ग्लास पेटेंट हैं।
-इस संगठन से जुड़े रहने के दौरान उन्होंने 300 तरह के ऑप्टिकल ग्लास पर काम किया। उन्हें एसएफ 64 लेंस आविष्कार के लिए 1973 में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई।रिटायर होने के बाद उन्होंने घूमना शुरु किया और ग्लास सम्मेलनों में लेक्चर देने लगीं। एक फरवरी 1998 में 82 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!