सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त होने वाली पहली महिला इंदु मल्होत्रा

Tuesday, Jun 16, 2026 | Last Update : 04:14 AM IST

सुर्खियां

सीधे सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त होने वाली पहली महिला इंदु मल्होत्रा

हाइकोर्ट के 669 न्यायाधीशों की वरिष्ठता सूची में 42वें स्थान पर हैं।
Apr 26, 2018, 11:37 am ISTShould KnowAazad Staff
Supreme Court
  Supreme Court

सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किये जाने को मंजूरी देते हुए सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त की गई। जिसके बाद इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील से सीधे जज के पद पर नियुक्त की गई है। इंदु सुप्रीम कोर्ट में वकील से सीधे जज बनने वाली पहली महिला होंगी। जबकि सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आर बानुमति के बाद इंदु दूसरी महिला जज होंगी।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में शुरुआत के 39 वर्षों में कोई महिला जज नहीं रही। 1989 में फातिमा बीबी को सुप्रीम कोर्ट की जज बनाया गया. इसके बाद जस्टिस सुजाता मनोहर, जस्टिस रुमा पाल, जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा और जस्टिस रंजना देसाई को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया। इंदु मल्होत्रा आजादी के बाद से अभी तक सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली छठी महिला होंगी।  फिलहाल जस्टिस जी रोहिणी और आर बानुमति सुप्रीम कोर्ट में महिला जज हैं।

-

इंदु मल्होत्रा वकीलों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता ओपी मल्होत्रा वरिष्ठ वकील थे और उनके बड़े भाई और बहन भी वकील हैं. मल्होत्रा ने पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और इससे पहले उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। उन्होंने 1983 में करियर की शुरुआत की थी। वह कई अहम फैसलों में जजों की पीठ में भी शामिल रही हैं।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!