त्रेता युग की तरह अयोध्या में मानाई जाएगी दीवाली

Monday, Jun 22, 2026 | Last Update : 09:04 AM IST

सुर्खियां

त्रेता युग की तरह अयोध्या में मनाई जाएगी दिवाली

अयोध्या में सरयू के तट पर १.७१ लाख दीप जलाए जाएंगे।
Oct 18, 2017, 11:19 am ISTNationAazad Staff
Ram Teampal
  Ram Teampal

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस साल अयोध्या में अपनी दिवाली मनाएंगे। दिवाली के शुभ मौके पर भगवान राम की पूजा अर्चना कर सरयू के तट पर १.७१ लाख दीप जला कर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस मौके पर सीएम योगी और यूपी के राज्यपाल राम नाईक सरयू तट पर की आरती करेंगे जिसके बाद यहां पर लाखों की तादार में दिये जलाने का कार्य शुरु किया जाएगा। इन दियों को जलाने के लिए १४ हजार लीटर तिल के तेल का इस्तमाल किया जाएगा। इस दीपोत्सव को योगी सरकार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएगी। बता दें कि  इससे पहले लाख दिए जलाने का रिकोर्ड बाब राम रहिम को मिला हुआ है।

इस कार्यक्रम का आयोजन आज शाम ६ बजे से शुरु किया जाएगा। अयोध्या का तीन किलोमीटर लंबा सरयू तट, राम कथा पार्क और राम की पौड़ी १.७१ लाख दीपों से सजेगी। इस तट पर ९ द्वार को अलग अलग लाईट और डिजाइन से सजाया गया है जो देखने में काफी आकर्शित लग रहा है।  इसके साथ ही सरजू तट के पास के सभी मंदिरों को भी खूबसूरती से  रोशन किया गया है।

- ...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!