यमुना एक्सप्रेस वे पर 75 Km प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक नहीं चला सकेंगे वाहन

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 03:43 PM IST

सुर्खियां

यमुना एक्सप्रेस वे पर 75 Km प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक नहीं चला सकेंगे वाहन

यमुना एक्सप्रेस वे पर दो महीने के लिए वाहन अधिकतम 75 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही गुजर सकेंगे। इससे अधिक रफ्तार होने पर वाहन चालकों का चालान कट जाएगा।
Dec 14, 2018, 3:12 pm ISTNationAazad Staff
Yamuna Expressway
  Yamuna Expressway

आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे वाहनों की गति पर अब ब्रेक लगा दिया गया हैं, अब एक्सप्रेस वे  पर 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से अधिक वाहन नहीं चल सकेंगे। हालांकि ये नियम दो महीने तक लागू किया गया है। बता दें कि सर्दी में कोहरे की वजह से कई हादसे हो जाते है जिसकी रोकथाम के लिए गति सीमा कम कर दी गई है। अभी तक यमुना एक्सप्रेस वे पर अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

बता दें कि ये नए नयम15 दिसंबर यानी की कल से लागू किए गए है। इस नियम के तहत  वाहन की रफ्तार 75 किमी प्रति घंटा से अधिक हुई तो चालान कटेगा। एक्सप्रेस वे पर सफर सुरक्षित बनाने के लिए गुरुवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में हुई बैठक में जेपी इंफ्राटेक को कोहरे के मद्देनजर जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए है।

-

पुलिस व जेपी कंपनी को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। वाहन चालको को इसकी जानकारी प्रेश द्वार पर दी जाएगी साथ ही लोगों को पंफलेट बांटकर भी गति सीमा कम रखने की जानकारी दी जाएगी।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!