राजस्थान में बन रहीं दुनियां की सबसे ऊंची प्रतिमा

Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 06:30 PM IST

सुर्खियां

राजस्थान में बन रहीं दुनियां की सबसे ऊंची प्रतिमा

शिव प्रतिमा का निर्माण उदयपुर से 50 किलोमीटर की दूरी पर उदयपुर-जयपुर राजमार्ग पर श्रीनाथद्वारा के पास गणेश टेकरी में 16 एकड़ क्षेत्र की पहाड़ी पर किया जा रहा है। यह दुनिया की चौथे नंबर की और भारत में सरदार पटेल की प्रतिमा के बाद दूसरे नंबर की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी।
Nov 19, 2018, 3:29 pm ISTNationAazad Staff
Shiv Statue  (under Construction)
  Shiv Statue (under Construction)

राजस्थान के नाथद्वारा में भगवान शिव की 351 फुट ऊंची प्रतिमा बनने जा रही है। यह प्रतिमा अब तक की शिव की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक होगी। इस प्रतिमा के अगले वर्ष मार्च तक बन जाने की संभावना जताई गई है।  उदयपुर से 50 किलोमीटर की दूरी पर श्रीनाथद्वारा के गणेश टेकरी में सीमेंट कंकरीट से बनी विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

शिव प्रतिमा दुनिया की चौथे नंबर की और भारत में हाल ही में गुजरात में स्थापित लोह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा के बाद दूसरे नंबर की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। जानकारी के मुताबिक इस प्रतिमा का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। मार्च 2019 तक इस प्रतिमा के निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान और आराम की मुद्रा में हैं। इस प्रतिमा को ‘मिराज ग्रुप’ बना रहा है। इस प्रतिमा का निर्माण मूर्तिकार नरेश कर रहे हैं। नरेश राजस्थान के पिलानी के रहने वाले हैं।

-

इस प्रतिमा में चार लिफ्ट और तीन सीढ़ियां बनायी जा रही हैं, ताकि पर्यटक इस प्रतिमा को देख सके। इतना ही नहीं इस प्रतिमा को देखने के लिए पर्यटक 280 फीट की ऊंचाई तक जा सकेंगे। प्रतिमा को 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांकरोली फ्लाइओवर से देखा जा सकता है।

...
.

Leave a Comment

Recent Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!

-

Featured Videos!