Friday, Jun 19, 2026 | Last Update : 09:49 AM IST
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ऐसीहासिक फैसला सुनाते हुए महिलाओ को सैन्य पुलिस में बतौर जवान भर्ती करने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी सोसल मीडिया पर ट्वीट कर दी है। बता दें कि इस ट्वीट में ‘ग्रेड के आधार पर मिलिट्री सैन्य पुलिस में महिलाओं को 20 प्रतिशत जगह दी जाएगी।
इसमें आगे कहा गया, ‘महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से शामिल किया जाएगा जिससे सेना पुलिस के कोर में इनकी संख्या 20 फीसद तक हो जाएगी।’ इसमें इनकी भूमिका जरूरत पड़ने पर सेना की मदद करने से ले कर बलात्कार तथा छेड़छाड़ से जुड़े मामलों की जांच करने तक होगी।
-बता दें कि सेना प्रमुख विपिन रावत ने महिलाओं को सेना पुलिस में शामिल करने की घोषणा पिछले वर्ष ही कर दी थी। बहरहाल इस फैसले को अब मंजूरी मिल गई है। जिसका मकसद सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। इसके लिए सेना ने सेना पुलिस में कम से कम 800 महिलाओं को शामिल करने की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रति वर्ष 52 महिला जवानों को भर्ती किया जाएगा।
...
Leave a Comment
Recent Comments (0)
No comments yet. Be the first to comment!